गिरिडीह जिला सोहराय मिलन समारोह का हुआ आयोजन


सोहराय सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि आदिवासी जीवनशैली, प्रकृति और संस्कृति के प्रति उनकी आस्था और समर्पण का प्रतीक है। यह त्योहार बताता है कि कैसे आदिवासी समुदाय प्रकृति और मानव के बीच के संबंध को संतुलित रखते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला छात्रसंघ के अगुवाई अध्यक्ष प्रदीप सोरेन ,सचिव मदन हेंब्रम, मीडिया प्रभारी रमेश मुर्मू,सदस्य मुजिलाल टुडू,गणेश हांसदा,अनिल हेंब्रम, किशोर सोरेन,रामप्रसाद सोरेन, छोटूलाल किस्कू उर्फ (मंत्री) सहित कई सदस्य लगे थे।

सोहराय मिलन समारोह में मंचासिन रहे गिरिडीह सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उरांव,भाजपा नेता नुनूलाल मरांडी,झामुमो नेता नुनुराम किस्कू (टाइगर), पीरटांड़ बीडीओ मनोज मरांडी ,पीरटांड़ CO,LRDC गिरिडीह,डुमरी पुलिस जितराय मुर्मू, एई बालकृष्ण टुडू, समाजसेविका हिंगमुनी मुर्मू, प्रधान मुर्मू,नयन सोरेन ,सी आई पीरटांड़, दशरथ हेंब्रम,दशरथ किस्कू,आदित्य बेसरा,गिरिडीह कॉलेज छात्रावास के नायक सोनेलाल मुर्मू,भोलाराम टुडू, +2 उच्च विद्यालय के नायक प्रदीप सोरेन,सूरज मुर्मू, सिकंदर ,जेसी बॉस के नायिका इभा हांसदा , आशा जिला के सभी प्रखंड के आदिवासियों ने इस महापर्व में अपना पारंपरिक और सांस्कृतिक परिधान में बड़े हर्षौल्लाश के साथ सोहराय पर्व मनाया ।