श्री कबीर ज्ञान मंदिर में निर्माण महोत्सव 30 और 31 जनवरी को

श्री गीता ज्ञान दर्पण का भव्य लोकार्पण होगा…..
आयोजित होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम…..
गिरिडीह : 30 जनवरी 2025 से श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सद्गुरु विवेक साहब निर्माण महोत्सव है। कार्यक्रम का आरंभ संत कबीर साहब के साखी पाठ से होगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण *सद्गुरु मां का दिव्य उद्बोधन* एवं *जागो हिंदू जागो* नामक नाट्यमंचन रहेगा। इस अवसर पर स्थानीय गिरिडीह झारखंड बिहार के अतिरिक्त अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कार्यक्रम की भव्य तैयारी की जा रही है। मंदिर परिसर को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाकर मंदिर को आकर्षक रूप दिया गया है…

बताया गया कि ब्रह्मलीन संत विवेक साहब जी महाराज पूर्ण आत्मज्ञानी दिव्य, त्रिकालदर्शी और दिव्यद्रष्टा संत थे। जिनका जीवन महान विभूतियों से परिपूर्ण रहा है। विवेक साहब बहुत ही सरल हृदय के और मानव जीवन की कल्याण के लिए संलग्न रहते थे। लोग प्यार से उन्हें सरकार प्रभु कहा करते थे। सन 2000 ईस्वी में उन्होंने अपना काय कलेवर का त्याग गिरिडीह के पावन धरती पर किया। जिनकी पावन समाधि श्री कबीर ज्ञान मंदिर के प्रांगण में अवस्थित है ।

जिस पर श्रद्धा सुमन अर्पण करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु निर्वाण तिथि माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया के दिन पंक्तिबद्ध होकर परिसर में उपस्थित होते हैं। लोगों का विश्वास है की श्रद्धा और भक्ति से जो श्रद्धा सुमन अर्पित करता है। उनका अध्यात्म, वैराग्य और सुख शांति के मार्ग प्रशस्त करने के लिए सद्गुरु उन्हें उनका मार्गदर्शन करते हैं।

श्री कबीर ज्ञान मंदिर में दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर हे श्रद्धालु अपने अपने कार्यों में लगे हुए हे ।