गांडेय विधानसभा स्तरीय मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीह : गांडेय विधानसभा अंतर्गत छोटकी खरगडीहा मंडल मे आयोजित गांडेय विधानसभा स्तरीय मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सांगठनिक मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई ।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई।कार्यक्रम में आए अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जमुआ विधायक मंजू देवी ,जिप अध्यक्ष मुनिया देवी,पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा,प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नुनूलाल मरांडी,मंडल अध्यक्ष रघुनंदन कुशवाहा ,महेंद्र वर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।