बेंगाबाद दुधीटांड़ की प्रभारी प्राध्यापिका चांद सिन्हा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गईं। उनकी सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार ने शानदार विदाई समारोह का किया आयोजन

बेंगाबाद दुधीटांड़ की प्रभारी प्राध्यापिका चांद सिन्हा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गईं। उनकी सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार ने शानदार विदाई समारोह का किया आयोजन
इस खबर को शेयर करें...

गिरिडीह

बेंगाबाद प्रखंड के दुधीटांड़ की प्रभारी प्राध्यापिका चांद सिन्हा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गईं। उनकी सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार ने शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया। समारोह में प्रभारी प्रधानाध्यापिका को भावपूर्ण विदाई दी गई। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को यादगार बना दिया।

37 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण की मिसाल

चांद सिन्हा ने 2 नवंबर 1987 को प्राथमिक विद्यालय हंडाडीह में शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखा था। बाद में 22 दिसंबर 2018 को दुधीटांड़ विद्यालय में योगदान दिया और 31 जनवरी 2025 को वे सेवानिवृत्त हुईं। इस लंबी यात्रा में उन्होंने न केवल शिक्षा ही नहीं दी बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाए।

समारोह में शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों ने दी शुभकामनाएं

समारोह में देवकोष घोष, रामदेव वर्मा और मनोहर सिंह सहित कई अन्य शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने चांद सिन्हा के शिक्षण कार्य की सराहना करते हुए उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं। अंत में, वर्तमान प्रभारी प्राध्यापिका सुनीता कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया और विद्यालय परिवार की ओर से चांद सिन्हा के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस भावुक विदाई समारोह में चांद सिन्हा को सम्मानित किया गया और विद्यालय परिवार ने उन्हें उनके भविष्य के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

मौके पर शाहिद अंजुम, चंदन कुमार, संतोष कुमार, कविता कुमारी, रंजीत कुमार, सुमन प्रसाद, रामचंद्र महतो, काजल कुमार सहित अन्य कई शिक्षकों ने चांद सिन्हा के विदाई समारोह को बेहद ही खास बना दिया।

Loading

Local News Giridih

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *