गिरिडीह: सिरसिया स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल में दिनांक 5 फरवरी 2025 दिन बुधवार को विद्यालय परिसर में एनुअल डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया। जिसमें मुख्य रूप से शहर के प्रख्यात डेंटल सर्जन डॉक्टर सुमन कुमार ने स्कूली बच्चों का दांतों की चेकअप करते हुए कई महत्वपूर्ण टिप्स बताएं। जिसमें वह अपने दांतों को कैसे बेहतर रख सकते हैं। साथ ही सभी बच्चों को टूथपेस्ट और टूथब्रश देकर बच्चों को प्रतिदिन दो बार ब्रश करने के लिए प्रेरित किया गया।
oplus_2
विद्यालय निदेशक श्री राहुल कुमार बर्मन ने कहा कि यह कैंप प्रत्येक वर्ष विद्यालय परिसर में लगाया जाता है। ताकि बच्चों को अपने दांतों को सुरक्षित रखने मे यह कैंप के माध्यम से बच्चे प्रेरित हो सके।
oplus_2
मौके पर विद्यालय की तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं समेत कई अभिभावक उपस्थित थे।